जसपुर के मोहल्ला पट्टी चौहान निवासी नफीस अहमद ने 21 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने उसकी बाइक यूके 06यू-8201 चुरा ली। एसएसआई जीएस अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम सूचना पर पुलिस ने ग्राम पूरनपुर के तिराहे के पास अरविंद सागर, दीपक कुमार निवासीगण ग्राम पूरनपुर को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद की। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास का पता लगा रही है। दोनों आरोपियों को बाइक चोरी के आरोप में जेल भेज दिया है।