काशीपुर। एक विवाहिता अपने दो अबोध बच्चों को छोड़कर लापता है। कुंडा थाने के ग्राम करनपुर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि शुक्रवार को वह काम पर गया था। शाम को घर लौटा तो उसकी पत्नी घर में नहीं थी।
गांव के कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने उसकी पत्नी को गांव के ही युवक के साथ जाते देखा है। उसकी पत्नी का उक्त युवक के साथ पिछले एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात को लेकर उसकी अपनी पत्नी से कई बार कहासुनी भी हो चुकी है।
वह अपने दो छोटे बच्चों को घर पर ही छोड़ गई है। पत्नी घर से कुछ नकदी और जेवर भी ले गई है। फिलहाल मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है। पुलिस ने आरोपी के भाई को हिरासत में ले लिया है।