रुद्रपुर। गदरपुर रोड में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक ने हादसे के वक्त हेलमेट नहीं पहना था।
ओमप्रकाश (28) पुत्र दयाराम निवासी ग्राम कीरतपुर एक प्रापॅर्टी डीलर के पास काम करता था। शुक्रवार रात ओमप्रकाश बाइक (यूके 06 एएम 1730) में तेल भरवाने के लिए घर से पेट्रोल पंप जा रहा था। मनिहार खेड़ा मोड़ पर जैसे ही उसने हाइवे का कट पार किया तो वहां से गुजर रही कार (यूके 07 बीजी 7419) ने उसे टक्कर मारकर दी।
सिर पर गहरी चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद कार का टायर फट गया। इसके बाद चालक कार को घटनास्थल के पास छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर नंबर के आधार पर उसके मालिक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतक की पत्नी हेमलता का रो-रोकर बुरा हाल है।