फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगाई से एक दिन पहले प्रेमी के घर पहुंची युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर में सगाई तय होने से एक दिन पहले ही युवती अपने प्रेमी के घर जा पहुंची। कोर्ट मैरिज की प्रक्रिया शुरू कराने के लिए प्रेमी के माता-पिता उसे लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंच गए। युवती की मां की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया। युवती ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को प्रार्थना पत्र देकर अपने परिजनों पर गंभीर आरोप लगाया है। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने पुलिस को जांच के आदेश दिए है।
विज्ञापन

मोहल्ला महेशपुरा में दो परिवार किराए के मकान में रहते हैं। एक परिवार की युवती दूसरे परिवार के युवक से प्रेम करती है। इस बात की भनक लगने पर युवती के परिजनों ने उसका रिश्ता किच्छा से तय कर दिया। मंगलवार को उसकी सगाई की रस्म होनी थी। सोमवार की सुबह उक्त युवती घर से अचानक लापता हो गई। जानकारी होने पर युवती के परिजन उसके प्रेमी को पकड़कर कोतवाली ले आए। बाद में पता लगा कि युवती अपने प्रेमी के माता-पिता के साथ कोर्ट की ओर जाती देखी गई है। इस सूचना पर बांसफोड़ान चौकी प्रभारी जयपाल सिंह उसे कोतवाली ले आए। इससे पूर्व युवती ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि वह 21 वर्ष की है और स्वेच्छा से महेशपुरा निवासी अकील के साथ विवाह करना चाहती है। लेकिन उसके परिजन उस पर किच्छा निवासी युवक के साथ शादी करने का दबाव डाल रहे हैं। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने इस मामले में कोतवाली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। कोतवाल चंचल शर्मा ने बताया कि युवती को बयानों के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें