किच्छा में पुलभट्ठा पुलिस ने टायर चोरी के आरोप में फरार चल रहे बबलू पुत्र चेतराम निवासी मैनाठेर, मुरादाबाद को अंबेडकर चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया है। एसओ पुलभट्ठा विद्यादत्त जोशी ने बताया कि शुक्रवार को टायर चोरों के गिरोह का पर्दाफाश किया गया था। इस मामले में बबलू फरार चल रहा था। बताया कि रविवार सुबह भागने की फिराक में खड़े बबलू को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी में जुटी है।