फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी से चोरों ने चुराया कोयला, छह क्विंटल कोयले का चूरा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर की आईजीएल कंपनी का कोयला रविवार सुबह मालगाड़ी से लालकुआं रेलवे ट्रैक से यहां आ रहा था। ग्राम खड़कपुर देवीपुरा के निकट शुगर फैक्ट्री के पास मालगाड़ी के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। इस दौरान दर्जनों लोगों ने मालगाड़ी के डिब्बों में भरा कोयला उतारकर रेलवे ट्रैक के किनारे गड्ढों में फेंक दिया। मालगाड़ी से कोयला चोरी होने की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। आरपीएफ निरीक्षक ओपी मीणा ने बताया कि मालगाड़ी के इंजन में खराबी आने से ट्रेन आउटर पर रुक गई। इस दौरान कुछ लोगों ने कोयला चोरी करने का प्रयास किया। जब वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे तब चोर फरार हो गए थे। उन्होंने दो स्थानों से 19 कट्टों में भरे करीब छह क्विंटल कोयले का चूरा बरामद किया है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें