काशीपुर। रेलवे स्टेशन पर अज्ञात कारणों के चलते एक वृद्ध मृत पड़ा मिला। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। जीआरपी उपनिरीक्षक अनिल पंत ने बताया कि बुधवार की शाम करीब पांच बजे रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट पर अज्ञात एक वृद्ध मृत पड़ा मिला।
वह देखने में भिखारी लग रहा है। वह स्टेशन पर अक्सर पर भीख मांगते देखा जाता था। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।