फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस कर रही महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर में बारातघर में डीजे पर डांस कर रही महिलाओं पर एक वेटर द्वारा अश्लील टिप्पणी करने पर वेटरों और बारातियों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

कासमपुर रोड स्थित बारात घर में मंगलवार रात एक विवाह समारोह था। डीजे पर घराती ओर बाराती पक्षों की महिलाएं डांस कर रही थी। इस दौरान वेटर ने डांस कर रही महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी कर दी। जब बारातियों ने वेटर को पकड़ना चाहा तो उसने अपने साथियों को बुला लिया। इस पर बारातियों ने एक वेटर को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। गुस्साएं वेटरों ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। लाठी डंडे चलने से बारात में भगदड़ मच गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। मारपीट में घायल राजू पुत्र बनवारी, जगनंदन पुत्र हृदेश निवासीगण निवारमंडी और हषवर्धन पुत्र बाबू निवासी ग्राम किरतपुर बिजनौर को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि घटना की अभी तक किसी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें