फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास विकास में बाईक सवार झपटमारों का आतंक

विज्ञापन
विज्ञापन
आवास विकास में बाइक सवार युवकों ने राह चलती एक युवती व महिला के मोबाइल झपट लिये। दोनों ने आवास विकास पुलिस चौकी में घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

बुधवार को भी झपटमारों ने एक महिला और एक युवती से मोबाईल झपट लिया। आवास विकास निवासी रिया पुत्री लक्ष्मण दास शाम को बाजार से अपने घर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवारों ने उससे मोबाईल झपटा लिया। इसके बाद जगतपुरा निवासी सारिका पत्नी गिरीश अपने बच्चों को छोडने स्कूल जा रही थी तभी बाइक सवारों ने उनका भी मोबाइल झपट लिया। दोनों बाइक सवार तेजी से फरार हो गये। दोनों घटनाओं की तहरीर आवास विकास पुलिस चौकी में दी गई है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं बढ़ने से लोगों में दहशत का माहौल है। उन्होंने पुलिस पर क्षेत्र में पर्याप्त गश्त न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें