फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर दो युवकों से ठगे 40 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर में एक कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से 40 हजार रुपये की ठगी हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कंपनी के चार कर्मचारियों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

सुभाष नगर मुजफ्फरनगर निवासी कुलदीप पुत्र बाबूराम ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसने अपनी ही कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति से नौकरी दिलाने की बात कही थी। उक्त व्यक्ति ने उसे काशीपुर की एक प्राइवेट कंपनी में डिस्ट्रीब्यूटर की नौकरी कर रहे उसके मित्र से मिलने को कहा। इस पर वह अपना सामान लेकर दतियाना निवासी अपने ममेरे भाई गुड्डू कुमार पुत्र क्षेत्रपाल के साथ 16 अगस्त को काशीपुर पहुंच गया। कंपनी कर्मी से संपर्क करने पर उसने शुक्रवार की सुबह बाजपुर रोड स्थित कंपनी कार्यालय में साक्षात्कार के लिए बुलाया। दोनों को नौकरी देने के नाम पर उसने 10-10 हजार रुपये ले लिए। उक्त कर्मी कुलदीप और गुड्डू को अपने साथ कमरे में ले गया, जहां उसने दोनों से 10-10 हजार रुपये और ले लिए। कुलदीप ने ठगी का एहसास होने पर शनिवार को उक्त कर्मियों की शिकायत आईटीआई थाने में की। पुलिस ने कंपनी के चार कर्मियों को हिरासत में ले लिया। आईटीआई थाना के दरोगा कौशल भाकुनी ने बताया कि मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें