काशीपुर के जसपुर खुर्द निवासी रवि चड्ढा ने बताया कि वह रोडवेज के सामने गली में स्थित अपने दोस्त शाहनवाज आलम की मोबाइल दुकान पर बैठे थे। उन्होंने अपना मोबाइल चार्जिंग पर लगा रखा था। आरोप है कि इस दौरान चार्जर लेने आया एक युवक मोबाइल चोरी कर ले गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।