काशीपुर में मोहल्ला टांडा उज्जैन निवासी प्रेमपाल सिंह हरिद्वार में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। बुधवार की शाम वह अपनी कार से हरिद्वार से यहां आ था। थाना कुंडा के मिस्सरवाला गांव पहुंचने पर तेज रफ्तार डंपर ने कार को टक्कर मार दी। इस घटना में कार बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। जिससे कांस्टेबल प्रेमपाल घायल हो गया। जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।