फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिडकुलकर्मी के खाते से पांच हजार की नकदी पार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर में ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एटीएम ठगों ने एक सिडकुल कर्मी की मदद के नाम पर उसके खाते से पांच हजार रुपये पार कर लिए। ट्रांजिट कैंप वार्ड नंबर एक विवेक नगर निवासी कुलदीप की एक माह पूर्व ही सिडकुल स्थित टीवीएस कंपनी में नौकरी लगी थी। महीना पूरा होने पर वह बीते मंगलवार को अपना वेतन जांचने गोल मढैया स्थित एक एटीएम में पहुंचा था। कुलदीप ने एटीएम मशीन में अपना बैंक आफ बड़ौदा का एटीएम लगाया तो एटीएम से रुपये नहीं निकले। इस पर पास ही खड़े एक युवक ने मदद करने के नाम पर उससे एटीएम लिया और एटीएम मशीन में डाला था। लेकिन फिर भी एटीएम से रुपये नहीं निकले। युवक के जाने के कुछ देर बाद जब कुलदीप ने फिर से रुपये निकालने की कोशिश की तो देखा उसके पास मौजूद एटीएम उसका नहीं है। इस पर कुलदीप को समझ में आया कि युवक ने उसका एटीएम बदल दिया है। कुछ देर बाद ही कुलदीप के खाते से पांच हजार की नकदी भी निकल गई। फिलहाल कुलदीप ने मामले की जानकारी बैंक प्रबंधन के साथ ही पुलिस को भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें