फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल शोरुम में चोरी के खुलासे को पंजाब, बरेली, मेरठ में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। काशीपुर बाईपास रोड स्थित मोबाइल शोरूम में हुई लाखों की चोरी के खुलासे के लिए पुलिस के हाथ कुछ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। जिनके आधार पर पुलिस टीमों ने बरेली और मेरठ के साथ ही पंजाब में भी अपना डेरा जमा लिया है। चोरों के वारदात में इस्तेमाल की गई कार के बारे में भी पुलिस सुराग लगा रही है।
विज्ञापन


बुधवार को दो नकाबपोश चोरों ने काशीपुर बाईपास रोड स्थित हरपाल सिंह की एचपी इंटप्राइजेज नाम के मोबाइल शोरूम से 12 लाख कीमत के अस्सी मोबाइल फोन पार कर लिए थे। शोरूम के अंदर की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर अपने एक साथी के साथ कार में सवार होकर फरार हो गए थे।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व मेरठ में भी चोरों ने इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस रुद्रपुर की वारदात को उससे जोड़कर जेल में बंद अपराधियों के साथ ही जेल से छूटे और कोर्ट में पेशी पर आए अपराधियों की कुंडली भी खंगाल रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही पुलिस वारदात का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें