फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में निर्माण को लेकर दो पक्षों में तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर में शहर के पुराना खेड़ा स्थित चामुंडा मंदिर के क्षतिग्रस्त चबूतरे के निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इससे वहां तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत किया। इधर पुलिस ने ऐहतियातन अस्थायी चौकी खोल दी है। खेड़ा स्थित चामुंडा मंदिर में निर्माण को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। बस्ती के लोग कई बार प्रशासन से इसके जीर्णोद्धार की मांग कर चुके हैं। लेकिन विवाद के चलते मंदिर का जीर्णोद्धार लटका हुआ है। इन दिनों मंदिर कमेटी के लोग मंदिर परिसर में स्थित पेड़ के नीचे क्षतिग्रस्त चबूतरे का निर्माण करा रहे हैं। शुक्रवार को दूसरे समाज के कुछ लोगों ने आपत्ति जताते हुए विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि मंदिर की भूमि को लेकर न्यायालय में मामला विचाराधीन है। कोर्ट ने यथा स्थिति के निर्देश दिए हैं। कोर्ट के आदेश के बावजूद निर्माण कराया जा रहा है। मंदिर कमेटी के लोगों ने कहा कि चबूतरा काफी समय से क्षतिग्रस्त हालत में है। आगामी शिवरात्रि पर्व को देखते हुए चबूतरे का पुनर्निर्माण कराया जा रहा है। चबूतरे की मरम्मत के लिए प्रशासन से अनुमति भी ली गई है। विवाद की सूचना पर एसपी सिटी देवेंद्र पींचा टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। मरम्मत के लिए प्रशासन की अनुमति का पत्र दिखाने के बाद पुलिस की मौजूदगी में निर्माण कराया गया। एएसपी ने दोनों पक्षों को विवाद के निपटाने की सलाह दी। इधर एएसपी ने बताया कि अस्थायी चौकी खोलकर एक दरोगा और तीन सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। फिलहाल विवाद शांत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें