फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान मालिक सहित चार पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर में दो माह पूर्व ट्रांजिट कैंप के आजाद नगर में क्लीनिक संचालक की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मामले में कोर्ट के आदेश पर मृतक के भाई की ओर से मकान मालिक दंपति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आजाद नगर निवासी विश्वजीत मंडल पुत्र जोगेंद्र नाथ का कहना है कि उसका भाई अभिजीत मंडल आजाद नगर में दिनेश चंद के आवास पर किराए में रहता था। भवन में ही क्लीनिक चलाकर प्रैक्टिस करता था। भवन में दिनेश के साथ उसकी पत्नी मुन्नी देवी उर्फ मोनिका पुत्र गौरव एवं विवाहित पुत्री प्रीती भी रहते हैं। आरोप लगाया कि दिनेश ने अभिजीत से मकान बनाने के लिए 60 हजार रुपये उधार लिये थे। विवाहित पुत्री प्रीती से दिनेश अक्सर मारपीट करता था। अभिजीत अक्सर बीच बचाव करा देता था इस कारण दिनेश उससे रंजिश रखने लगा था। कहा कि दो दिसंबर की सुबह जब वह क्लीनिक में पहुंचा तो वहां भाई अभिजीत दिखाई नहीं दिया और क्लीनिक का शटर भी आधा बंद था। जब शटर उठाया तो वहां अभिजीत को फंदे से लटका पाया। उसके शरीर पर चोटों के निशान भी थे। विश्वजीत का आरोप है कि दिनेश चंद उसकी पत्नी मुन्नी, पुत्र गौरव और पुत्री प्रीती ने एकराय होकर भाई अभिजीत की हत्या कर उसे फांसी पर लटका दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें