फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा कारोबारियों के खिलाफ करें सख्त कार्रवाई: डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। डीआईजी पूरन सिंह रावत ने कुमाऊं परिक्षेत्र के पुलिस प्रमुखों की बैठक कर नशे के कारोबार पर कड़ाई से अंकुश लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए बनाई गई नई कार्ययोजना को प्रभावी रूप से लागू करने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में हुई बैठक में डीआईजी ने कहा कि कुमाऊं का कोई भी जिला नशे के कारोबार से अछूता नहीं है। नशे के सौदागर युवाओं को अपने चंगुल में फंसा रहे हैं। सभी एसएसपी अपने अपने क्षेत्रों में नशा नियंत्रण के लिए विशेष टीम तैयार करें। टीम के किसी सदस्य को डमी खरीदार बनाकर नशा बेचने वालों का सुराग लगाएं। उन्होंने सभी जिलों की यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त करने के लिए नई कार्ययोजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।

कहा कि इस मौसम में देश-विदेश के पर्यटक नैनीताल, रानीखेत, और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में आते हैं। उनकी सुविधा के लिए यातायात को व्यवस्थित करने की विशेष जरूरत है। डीआईजी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अल्मोड़ा जिले में तैनात कांस्टेबल त्रिलोक सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन


वहां एसएसपी ऊधमसिंह नगर डॉ. सदानंद दाते, एसएसपी नैनीताल जन्मेजय खंडूरी, एसएसपी अल्मोड़ा पी रेणुका देवी, एसपी बागेश्वर मुकेश चौहान, एसपी पिथौरागढ़ अजय जोशी, एसपी चंपावत रामचंद्र राजगुरु के साथ ही एसपी सिटी रुद्रपुर देवेंद्र पींचा, एसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें