जसपुर। पुलिस ने एक युवक का अवैध चाकू रखने के आरोप चालान किया है। एसएसआई कमलेश भट्ट ने बताया कि मोहल्ला महेशपुरा काशीपुर निवासी तासिम अली पुत्र कासम अली बुधवार रात श्मशान घाट के पास संदिग्ध हालत में घूम रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार का उसके पास से चाकू बरामद किया। आरोपी ने तीन दिन पूर्व ग्राम हमीरावाला निवासी लीलावती पत्नी किशोरी सिंह से सोने के कुंडल ठीक करने का झांसा देकर ठग लिया था। आरोपी से पुलिस ने कुंडल भी बरामद किए हैं।