फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से दिव्यांग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। अज्ञात वाहन की टक्कर से तिपहिया स्कृूटर सवार दिव्यांग घायल हो गया। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बक्सौरा निवासी निर्मल सिंह (40) पुत्र तारा सिंह दोनों पैरों से दिव्यांग है। बृहस्पतिवार की दोपहर वह अपने तिपहिया स्कूटर पर सवार होकर काशीपुर की ओर जा रहा था। ग्राम कुंडा के पास हाइवे पर अज्ञात वाहन उसके स्कूटर को टक्कर मारकर फरार हो गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें