जसपुर। वन बीट अधिकारी के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक ही गांव के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वन बीट अधिकारी भवानीपुर गुरुदेव सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बुधवार को वह टीम के साथ टांडा चौराहा बैरियर के पास चेकिंग कर रहा था। उसी रास्ते से लकड़ी लेकर जा रहे मंगत सिंह पुत्र मोहन सिंह, कुलवंत सिंह पुत्र मक्खन सिंह तथा सोना सिंह पुत्र उत्तम सिंह को रोककर चेकिंग की गई तो तीनों ने मारपीट और अभद्र भाषा का प्रयोग किया।