फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल झपट्टमारों के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। पुलिस ने एक कंपनी के श्रमिक की तहरीर पर बाइक सवार दो मोबाइल झपट्टमारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मूलरूप से ग्राम जलालपुर पोस्ट भवानी जिला अमरोहा निवासी राहुल कुमार पुत्र गंगासरण कल्याणपुर गांव में किराए के मकान में रहता है और सिडकुल की विसाल प्लास्टिक इंडस्ट्रीज में काम करता है। बीती 17 अक्तूबर को राहुल कंपनी से अपने कमरे पर आ रहा था। रास्ते में बाइक सवार दो झपट्टमारों ने उसका मोबाइल झपट लिया और फरार हो गए। उसने पुलिस को मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी झपट्टमारों के खिलाफ आईपीसी की धारा 356 के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें