1.25 लाख की स्मैक के साथ एक व्यापारी
गदरपुर। पुलिस ने एक युवक को स्मैक बेचते दबोच लिया। उसके पास से स्मैक की 50 पुड़िया मिली। इनमें 6.6 ग्राम स्मैक बरामद हुई। थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने बताया गदरपुर निवासी गोल्डी बजाज उर्फ काली सिनेमा रोड के पास किसी को स्मैक की पुड़िया बेचने जा रहा था। तलाशी में उसके पास 50 पुड़िया स्मैक बरामद की गई, जिसका वजन करीब 6.6 ग्राम था। जोशी ने बताया कि उक्त युवक काफी लंबे समय से इस धंधे में लिप्त था। नशेड़ियों को स्मैक बेचने का कार्य कर रहा था। पकड़ी गई स्मैक की कीमत करीब 1.25 लाख बताई गई है। पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया।