काशीपुर में मुरादाबाद रोड स्थित कवि नगर निवासी अनुराग कुमार चौहान पुत्र राजीव कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी। आरोप लगाया कि अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को बैंक अधिकारी बताते हुए उससे उसके एटीएम कार्ड का पिन नंबर और ओटीपी नंबर पूछ लिया। इसके बाद उसके खाते से 68 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया, जिसको देख वह हैरान रह गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।