सुल्तानपुर पट्टी में निर्माणाधीन दुकान में लगी पानी की मोटर को चोर ले गए। मंगलवार को व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष अजय गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि ग्राम पिपलिया के पास उनकी दुकानों का निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार देर रात वहां से पानी की मोटर को चोर ले गए। चौकी इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।