बाजपुर में कोतवाल जीबी जोशी ने बताया कि सोमवार को पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दो लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गांव हरसान सेमल निवासी जसपाल को दस लीटर और गांव चकरपुर निवासी करतार सिंह को 79 पाउच के साथ दबोचा गया।