फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसपुर कताई मिल के पास मृत मिला गुलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। जसपुर स्थित कताई मिल के पास से गुलदार का शव बरामद हुआ है। उसके शरीर पर घाव के निशान पाए गए। आशंका व्यक्त की जा रही है कि जानवरों के हमले से उसकी मौत हुई है। सूचना पर वन विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृत गुलदार के शव का रामनगर पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह 11 बजे तराई-पश्चिमी वन प्रभाग के रेंजर कुंदन सिंह खाती को जसपुर में कताई मिल के पास गुलदार का शव पड़ा होने की सूचना मिली। गुलदार की उम्र करीब एक वर्ष बताई गई है। सूचना पर रेंजर खाती, फॉरेस्ट गार्ड हरीश चंद्र, बीट वाचर गोविंद आदि ने मौके पर पहुंचकर गुलदार का शव कब्जे में ले लिया। रामनगर पशु चिकित्सालय में जिम कार्बेट पार्क के पशु चिकित्सक डॉ. दुष्यंत और डॉ. योगेश अग्रवाल ने शव का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें