शांतिपुरी। डौली रेंज के गश्ती दल ने कोटखर्रा दक्षिणी क्षेत्र में अवैध रेत से भरा कैंटर पकड़ कर सीज कर दिया। वन क्षेत्राधिकारी डौली रेंज अनिल कुमार जोशी ने बताया कि गश्ती दल ने गौला नदी के आरक्षित वन क्षेत्र में भगवानपुर-बखपुर मार्ग में जब तिरपाल से ढके कैंटर (यूके06सीबी0872) को रुकने का इशारा किया।
इस पर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर फरार हो गया। कैंटर में अवैध तरीके से लाया जा रहा रेता भरा था। इस पर वाहन स्वामी और चालक के खिलाफ वन अधिनियम 1927 के अंतर्गत अपराध दर्ज करने के बाद सीज वाहन को रेंज कार्यालय में खड़ा कर दिया गया। गश्ती दल में बीट अधिकारी भुवन चंद्र तिवारी, वन आरक्षी सत्येंद्र दुबे, कैलाश भाकुनी तथा शाहिद बेग आदि थे।