साइड न देने पर बस ड्राइवर और कंडक्टर से मारपीट
मतलौडा। पानीपत-सफीदों रोड पर साइड न देने पर निजी बस के चालक और परिचालक के साथ युवकों ने मारपीट कर दी। बस के कंडक्टर अशोक कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार शाम को करीब छह बजे पानीपत से सफीदों के लिए चले थे। सड़क पर भीड़ थी, तो बस की स्पीड भी कम थी। खुखराना गांव के पास सौदापुर के बाइक सवार युवकों ने बस के सामनेे बाइक अड़ाकर बस रुकवा ली। आरोपियों के तीन साथी भी बस में सवार थे। इन सभी ने मिलकर ड्राइवर की पिटाई कर दी। लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें छुड़वाया। अशोक ने आरोपियों के खिलाफ मतलौडा थाना में मामला दर्ज कराया है।