बाजपुर में रामलीला मैदान में लगी सोमवार की साप्ताहिक बाजार में फड़ से कपड़े खरीद रही दो महिलाओं के पर्स उड़ाकर जेबकतरा फरार हो गया। सूचना पर एसआई संजीव कुमार ने पुलिस टीम के साथ बाजार में मौका मुआयना किया। सोमवार को नगर पालिका गदरपुर के सभासद अमरजीत सिंह की पत्नी गुरविंदर कौर अपनी भाभी के साथ साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने आई थी। इस दौरान जेबकतरा पॉलिथीन काटकर उसके अंदर से पर्स लेकर फरार हो गया। पर्स में चार हजार रुपये की नकदी, मोबाइल और घर की चाबी थी। इधर, यूपी के मानपुर (रामपुर)निवासी एक महिला का पर्स लेकर भी जबकतरा फरार हो गया। पर्स में 500 रुपये थे। बता दें कि पिछले सोमवार को बाजार में दो महिलाओं के पर्स उड़ाए थे।