फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईए की दस्तक की अफवाहों से अमरोहा में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। एनआईए और एटीएस ने छापामारी कर आईएस के नए मॉड्यूल के सरगना सुहैल सहित चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से लगातार एनआईए और एटीएस के अमरोहा में छापामारी के अफवाह उड़ रही है, जिसे लेकर शहर में दहशत का माहौल है। संदिग्धों के संपर्क वालों और मोहल्ले वाले भयभीत हैं। फिलहाल एसपी और स्थानीय खुफिया तंत्र ने सोमवार दोपहर तक दोबारा किसी कार्रवाई से इनकार किया है।
विज्ञापन

बुधवार को एनआईए और यूपी एटीएस ने संयुक्त रूप से दिल्ली और उत्तर प्रदेश के 17 ठिकानों पर छापामारी कर आईएसआईएस के नए मॉड्यूल हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम का सरगना मुफ्ती हुसैल सहित दस संदिग्धों को गिरफ्तार कर बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया था। एनआईए ने अमरोहा से मोहल्ला मुल्लाना निवासी मुफ्ती सुहैल, मोहल्ला पचदरा निवासी इरशाद और सैदपुर इम्मा निवासी दो सगे भाई वेल्डर सईद और रईस को गिरफ्तार किया था। इस दौरान टीम ने संदिग्धों के घर का कोने-कोने की तलाशी ली और अवैध तमंचे, पिस्टल, टाइमर, बम, लैपटॉप, मोबाइल, आईएसआईएस के झंडे और विस्फोटक सामग्री बरामद की थी। पिछले पांच दिन से हर रोज एनआईए के छापे की अफवाह उड़ रही है। अफवाह से जहां शहर के लोग दहशत में है, वहीं अफसर परेशान हैं। एसपी डॉ. विपिन ताडा ने सोमवार दोपहर तक एनआईए एटीएस की दूसरी बार कार्रवाई से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें