फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक अधिकारी के निर्माणाधीन मकान से हजारों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। आवास विकास क्षेत्र में रहने वाले एक डाक अधिकारी के निर्माणाधीन मकान से चोर हजारों का सामान लेकर फरार हो गए। मकान निर्माण में लगे मिस्त्री का भी काफी सामान चोरों ने पार कर लिया। डाक अधिकारी के बेटे ने पुलिस को मामले की तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन

आवास विकास निवासी प्रमोद सिडकुल की एक कंपनी में काम करता है। उसके पिता लाखन सिंह डाक घर में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर हैं। प्रमोद के अनुसार कुछ समय पूर्व से उसके पिता ट्रांजिट कैंप स्थित विकास नगर में दूसरा मकान बनवा रहे हैं।

बुधवार शाम मकान निर्माण में लगे मजदूर अपना काम खत्म कर घर चले गए और वह भी मकान में ताला लगाकर आवास विकास आ गया। बृहस्पतिवार सुबह जब मजदूर काम पर पहुंचे तो देखा कि मकान की खिड़की उखड़ी हुई है। मजदूरों ने प्रमोद को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंचे प्रमोद ने मकान में जाकर देखा तो वहां रखा करीब 65 हजार रुपये का सामान गायब था।
विज्ञापन


चोर मकान का काम कर रहे मिस्त्री नरेश की कटर मशीन और अन्य औजार के साथ छत पर रखी करीब दो क्विंटल सरिया भी चोरी कर ले गए। इसकी कीमत करीब 12 हजार रुपये थी।

प्रमोद के अनुसार इससे पहले बीती पांच अक्तूबर को भी चोर इसी मकान से कुछ सामान चोरी कर ले गए थे। थाना प्रभारी जीबी जोशी ने कहा कि घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद मामले की जांच की जा रही है।


घर के ताले तोड़कर हजारों की चोरी
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र स्थित एक घर का ताला तोड़कर चोर हजारों की नकदी के साथ ही घरेलू सामान पार कर ले गए। गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। ट्रांजिट कैंप बालाजीपुर कॉलोनी निवासी अरविंद पाठक के अनुसार बुधवार को वह अपना मकान बंद कर किसी काम से बरेली गया था। बृहस्पतिवार को जब वह घर लौटा तो मकान के ताले टूटे थे। कमरे में रखा लैपटाप, टीवी के साथ ही मंदिर में रखे करीब एक हजार रुपये और कुछ घरेलू सामान चोरी हो गया था। अरविंद की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो

अस्पताल परिसर से चोरी हुई
किच्छा। सरकारी अस्पताल के स्टाफ आवासीय परिसर में घुसे बदमाशों ने स्टाफ नर्स के घर से दस हजार की नकदी चुरा ली। डॉक्टरों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाल से मिलकर चोरी के खुलासे की मांग की है। बताया कि अस्पताल की स्टाफ नर्स विमला देवी के घर में बृहस्पतिवार दिन में कोई बदमाश घुसा और अलमारी से दस हजार नकद चुरा ले गया।

बिमला देवी घटना के समय अपनी ड्यूटी पर थीं। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आरके दुबे ने कोतवाल को बताया कि अस्पताल के नजदीक में इंदिरा गांधी खेल मैदान में दिन भर जुआ चलता रहता है। यहां पर नशेड़ी घूमते रहते हैं। बताया कि यही लोग दीवार फांदकर अक्सर अस्पताल कर्मियों के घरों से चोरी की वारदात करते हैं। डॉक्टरों ने कोतवाल से मैदान में जुएबाजी और नशेड़ियों पर लगाम लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें