फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक कारोबारी को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमता। स्मैक बेचने जा रहे एक युवक को पुलिस ने 5.62 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार को एसआई अकरम अहमद पुलिस कर्मी मनोज बोरा के साथ ग्राम टुकड़ी की गश्त पर थे।
विज्ञापन


ग्राम कैथुलिया में पुलिस को सामने देख एक युवक भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने युवक का पीछा कर दबोच लिया। तलाशी में युवक के पास 5.62 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम बलवंत सिंह उर्फ बंटी निवासी ग्राम बिचई थाना नानकमत्ता बताया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 8/ 22 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें