फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैर की लकड़ी से भरा कैंटर पकड़ा, तस्कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। खैर की लकड़ी से भरे कैंटर को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस कैंटर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जबकि वाहन में सवार तस्कर फरार हो गए। थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने बताया कि उन्हें सकैनिया स्थित ग्राम कलकत्ती के पास से एक कैंटर (यूपी22टी8516) से अवैध रुप से खैर की लकड़ी ले जाने की सूचना मिली। इस पर सकैनिया चौकी इंचार्ज जावेद हसन, पुलिस कर्मी भूपेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह जब ग्राम मसीत रोड पर पहुंचे। सामने से आ रहे कैंटर में बैठे तस्कर पुलिस को देखकर भाग गए। पुलिस ने कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया। कैंटर से 60 क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी गई है। बताया कि चालक से पूछताछ कर तस्करों का पता लगाया जा रहा है। उन्हें शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें