खटीमा। विकासखंड के अमाऊं निवासी पुष्कर सिंह पोखरिया और रिंकू रानी के खातों से लाखों की नकदी निकालने के साथ खरीदारी करने के मामले में पुलिस ने ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस एटीएम की फुटेज के साथ ही मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी है। अमाऊं निवासी पुष्कर सिंह और रिंकू रानी 29 दिसंबर को एसएसपी डॉ. सदानंद दाते को बताया कि साइबर अपराधियों ने उनके खाते से 1.23 लाख रुपये निकाले। तीन बार में 1.20 लाख रुपये निकाले और 63 हजार की खरीदारी कर ली। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस को गहन जांच करने और मामला दर्ज करने को कहा। इसके तहत पुलिस ने पुष्कर सिंह पोखरिया और रिंकू रानी की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले में सीसीटीवी फुटेज आदि से ठगों की तलाश में जुटी है।