फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह घंटे गुल रही बाजार क्षेत्र की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। अलग-अलग जगहों पर वाहनों की टक्कर से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ा। करीब छह घंटे बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर काशीपुर रोड पर आंचल डेयरी के पास जेसीबी ने विद्युत पोल को टक्कर मार दी थी। इसमें पोल में लगा क्रास आर्म क्षतिग्रस्त हो गया था। टक्कर मारने के बाद चालक जेसीबी चला गया। विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने से अनाज मंडी फीडर की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई थी।

इससे करीब तीन घंटे तक बाजार, गल्ला मंडी और फीडर से जुड़े अन्य जगहों पर उपभोक्ताओं को दिक्कतें झेलनी पड़ी। जैसे ही बिजली सप्लाई शुरु हुई कुछ ही घंटे बाद गल्ला मंडी में ट्रक ने पोल को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे फिर से इन क्षेत्रों में बिजली गायब हो गई। इसे तीन घंटे के बाद शाम को सुचारु किया जा सका।
विज्ञापन


जेई प्रवीन कुमार ने बताया गल्ला मंडी में विद्युत पोल को क्षतिग्रस्त करने वाले ट्रक चालक के खिलाफ बाजार चौकी में तहरीर दी गई है। दोनों घटनाओं में पोल क्षतिग्रस्त होने से विभाग को करीब 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। दोनों पोलों की मरम्मत कार्य के चलते करीब छह घंटे तक बिजली बंद रखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें