सिडकुल की एक फैक्ट्री के श्रमिक से मोबाइल लूटने के तीन आरोपियों को पुलिस ने सिडकुल क्षेत्र से धर दबोचा। आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल, 315 बोर का तमंचा, कारतूस और दो चाकू भी बरामद हुए हैं।
प्रभारी कोतवाल बीएस बिष्ट ने बताया कि 12 मार्च को करम इंडस्ट्रीज के श्रमिक वार्ड संख्या सात निवासी अमित कुमार से तीन युवकों ने मोबाइल लूट लिया था। अमित की तहरीर पर तीनों अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज हुआ था। शुक्रवार की शाम सवा सात बजे पुलिस ने बिचुवा गांव के बलदेव सिंह, हरजिंदर सिंह और टुकड़ी गांव के रजवंत सिंह को पावर हाउस के पास से धर दबोचा। तलाशी लेने पर उनसे लूटा गया मोबाइल बरामद हुआ। इसके अलावा अवैध तमंचा और दो चाकू भी मिले। पुलिस ने तीनों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया। जहां, उसे उन्हें जेल भेज दिया। लूट की घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की प्लेटिना बाइक को भी सीज किया गया है। टीम में चौकी इंचार्ज विनोद जोशी, एसआई आरसी बेलवाल, ललित चौधरी, महेंद्र डंगवाल, उमेश सिंह आदि थे।