फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूकबधिर महिला से छेड़छाड़ के आरोप में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर में एक मूक बधिर महिला के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
एक दिव्यांग व्यक्ति ने आईटीआई पुलिस को तहरीर दी, जिसमें कहा कि उसकी मूक बधिर पत्नी 17 अप्रैल को चारा लेने खेत पर गई थी। वहीं पास में रामपुर थाना स्वार के ग्राम घोसीपुरा निवासी राशिद अपने खेत में पानी लगा रहा था। बताया कि मूकबधिर महिला ने चारे का गठ्ठर सिर पर रखवाने के लिए मदद मांगी। आरोप है कि इसी दौरान उसने उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने उससे गालीगलौज की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी राशिद के खिलाफ धारा 354 व 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उपनिरीक्षक कैलाश ने कहा कि आरोपी राशिद की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें