फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत छह पर कराया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जसपुर में एक युवती ने अपने पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम आमका बढ़ियोंवाला निवासी निशा पत्नी राजेंद्र सिंह ने कहा कि उसका मायका बाजपुर में है। 20 जून 2010 को उसका विवाह राजेंद्र सिंह पुत्र गरीबा सिंह के साथ हुआ था। उससे उसके दो पुत्र है। शादी के बाद से ही उसका पति, सास द्रोपदी, जेठानी सावित्री, ननद ललिता, देवर विजयपाल, महिपाल कम दहेज लाने का ताना देकर मारपीट करते थे। एक मार्च 2018 को उसके पति ने उससे एक कोरे कागज पर लिखवाया कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रही है। इसके बाद उसने पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया। उसके कमरे का दरवाजा बंद करने पर वह किसी तरह बची। नौ मार्च को एक बार फिर पिटाई कर दी। वह किसी तरह बचकर अपने मायके आ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें