बाजपुर नगर के मोहल्ला मुंडिया पिस्तौर मार्ग पर खड़े मोहल्ला केशवनगर निवासी चांदबाबू के पुत्र तौसीम (7) को शुक्रवार शा स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में तौसीम घायल हो गया। इस पर मौके पर मौजूद लोगों ने स्कूटी सवार गुरबाज सिंह निवासी दोराहा से मारपीट कर दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही कुछ लोगों ने समझाकर मामला शांत करा दिया। घायल का सीएचसी में इलाज कराया गया। घायल के पिता चांदबाबू ने कोतवाली में तहरीर दी। इधर गुरबाज सिंह ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। एसएसआई सुशील कुमार ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।