फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 किलो गांजे समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 31 किलो गांजा बरामद हुआ है।
बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे लोगों की सूचना पर टांडा चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक संदीप पिलखवाल व बांसफोड़ान चौकी के दरोगा नितिन बहुगुणा, कांस्टेबल देवेंद्र नेगी, अनुज त्यागी व श्रवन सैनी ने दबिश देकर बस स्टैंड से चार लोगों को हिरासत में लिया। उनके कब्जे से क्रमश: आठ किलो, नौ किलो व सात-सात किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उनकी पहचान जिला बिजनौर थाना स्योहारा ग्राम तलई निवासी ओमप्रकाश सैनी, ग्राम गुरदासपुर निवासी जयकार सिंह, जिला मुरादाबाद थाना ठाकुरद्वारा के ग्राम दारापुर निवासी राजू सैनी और सूरज सिंह के रूप में हुई। आरोपियों ने बताया कि वे पर्वतीय क्षेत्र से गांजा खरीदकर लाए थे और बेचने के लिए बिजनौर ले जा रहे थे। पुलिस ने चारों आरोपियों का नारकोटिक्स एक्ट के तहत चालान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें