फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने हजारों रुपये के ट्रांसफार्मर का सामान चोरी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने हजारों रुपये के ट्रांसफार्मर का सामान चोरी किया
विज्ञापन

कैथल। चोर गांव सिरसल व भाटिया के खेतों से हजारों रुपये के ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में एसडीओ रवि काजल ने बताया कि गांव सिरसल से किसान नेकी राम के खेत से चोर गत 10 मार्च की रात्रि को ट्रांसफार्मर का करीब 22 हजार रुपये का सामान चोरी करके ले गए। एएसआई जयभगवान ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में गुहला एसडीओ तरसेम ङ्क्षसह ने पुलिस को शिकायत दी कि चोर गांव भाटिया से किसान सुरेश कुमार के खेत में रखे ट्रांसफार्मर से करीब 56500 रुपये का सामान चुराकर ले गए। एएसआई जयपाल ङ्क्षसह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।इसी प्रकार से गांव संतोख माजरा निवासी गोङ्क्षबद ने राजौंद पुलिस को शिकायत में कहा कि चोर गत 9 मार्च को उसके 70 मधुमक्खी के बक्शे चोरी करके ले गए। पुलिस ने चोरी हुए सामान की कीमत करीब 15 हजार रुपये आंकी है। हैड कांस्टेबल रामफल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें