काशीपुर। पुलिस ने आधा किलो चरस के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों का नारकोटिक्स एक्ट के तहत चालान किया गया है। बांसफोड़ान चौकी प्रभारी जयपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार रात चेकिंग के दौरान ढेला पुल से दो व्यक्तियों को चरस के साथ धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों में से जनपद मुरादाबाद के थाना कांठ निवासी कपिल कुमार पुत्र महेंद्र सिंह के कब्जे से तीन सौ ग्राम और ग्राम मेहमूदपुर थाना कांठ निवासी देवराज पुत्र ओमप्रकाश के कब्जे से दो सौ ग्राम चरस बरामद हुई। कोतवाल चंचल शर्मा ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ धरपकड़ अभियान आगे भी जारी रहेगा।