रुद्रपुर। आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी गणेश भट्ट ने रविवार शाम 80 लीटर अवैध शराब के साथ बिंदुखेड़ा निवासी सूरज सिंह पुत्र अमीर सिंह को गिरफ्तार किया है। शराब सीज कर सूरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। चौकी प्रभारी ने बताया कि सूरज शराब तस्करी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है।