फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री में घुसकर चोरों ने दो लाख रुपये की मेटल शीट चुराई

विज्ञापन
विज्ञापन
फैक्ट्री से मेटल शीट चुराई, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जड़ौदा गेट स्थित मेटल फैक्ट्री में चोरों ने घुसकर मेटल शीट चोरी कर ली। पुलिस और सीन आफ क्राइम की टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर अज्ञात पर केस दर्जकर लिया है।
सिविल लाइन जगाधरी निवासी श्याम गोयल ने थाना शहर जगाधरी पुलिस को बताया कि उसकी जड़ौदा गेट पर मेटल फैक्ट्री है। रोज की तरह 22 सितंबर की रात फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर छुट्टी कर अपने घर चले गए थे। इस दौरान फैक्ट्री के अंदर कोई नहीं था। शनिवार को जब फैक्ट्री खोली तो उन्होंने देखा कि काफी सामान गायब था। फैक्ट्री से मेटल शीट गायब मिली। जिनकी कीमत दो लाख रुपये से ज्यादा थी। कोई फैक्ट्री के अंदर घुसा और उसने वहां से मेटल शीट चोरी कर ली। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। इसके बाद एफएसएल की टीम ने भी फैक्ट्री का दौरा किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

दुकान को ताला तोड़कर नकदी-सामान चोरी
गांव नगला खालसा निवासी बलविंद्र सिंह ने थाना छप्पर पुलिस को बताया कि गांव में ही उसकी दुकान है। वह रात को दुकान का ताला लगा घर चला गया था। सुबह दुकान पर गया तो देखा कि शटर पर लगा ताला टूटा पड़ा था। उसने सामान की जांच की तो पाया कि दुकान से साढे़ 21 हजार रुपये और अन्य सामान गायब था। सामान समेत कुछ साढ़े 56 हजार का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

दुकान से चुरा ले गए पेंट
फर्कपुर के चोपड़ा गार्डन निवासी रोहित ने थाना फर्कपुर पुलिस को बताया कि उसने फर्कपुर में ही पेंट और अन्य सामान की दुकान है। 22 सितंबर की रात वे दुकान को बंद कर घर चले गए थे। सुबह पड़ोसी दुकानदार ने फोन पर सूचना दी कि दुकान का शटर कुछ ऊपर उठा हुआ है। ताले भी टूटे हैं। सूचना पर वह दुकान पर पहुंच गया। वहां जाकर देखा तो दुकान का सारा सामान बिखरा था। जांच करने पर पाया कि दुकान से 70 हजार रुपये का पेंट व थिनर के ड्रम गायब थे। चोरी हुए सामान की कीमत करीब सवा लाख रुपये थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें