काशीपुर। आईटीआई थाना पुलिस ने स्कूली बच्चों से भरे टैंपों को टक्कर मारने वाले बस चालक का गिरफ्तार कर लिया। हादसे में टैंपो चालक और एक छात्रा की मौत को गई थी।
चार सितंबर की सुबह अलीगंज रोड स्थित सेंट मैरी स्कूल के सामने एक बस को ओवरटेक कर एक फैक्ट्री बस के चालक ने स्कूली बच्चों से भरे टैंपों को टक्कर मार दी। हादसे में टैंपों चालक महुआखेड़ागंज निवासी साजिद की मौत हो गई थी। दुघर्टना में घायल छात्रा खुशबू की एक दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। आईटीआई थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि विवेचना के दौरान बस चालक ग्राम धनौरी निवासी निंदर सिंह पुत्र अजायब सिंह का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने चैती चौराहे से निंदर को गिरफ्तार कर लिया।