बिजनौर। नूरपुर पुलिस ने एक छात्रा का बैग लूटकर भागने वाले पांच हजार इनामी बदमाश को दबोचा है। पकड़ा गया बदमाश कई लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
एसपी अतुल शर्मा के मुताबिक नूरपुर पुलिस ने भूतपुरी के पास नहर की पुलिया पर चेकिंग के दौरान नूरपुर थाने के गांव कन्हेड़ी निवासी पांच हजार के इनामी बदमाश कन्हैया को दबोचा है। कन्हैया के पास से तीन हजार नगद , एक तमंचा, कारतूस, छात्रा मीनाक्षी से लूटा गया बैग , मोबाइल, छात्रा की हाईस्कूल ,इंटर व बीएससी की लूटी गई मार्कशीट बरामद की है। एसपी ने बताया कि कन्हैया के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।