रुद्रपुर। दो युवकों ने सिडकुल कर्मी की पिटाई कर हजारों रुपये छीन लिए। पीड़ित की तहरीर पर सिडकुल चौकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
आवास विकास निवासी विपिन जोशी सिडकुल की एक कंपनी में बतौर मैनेजर काम करता है। शनिवार रात वह ड्यूटी से बाइक से लौट रहा था। सेक्टर-11 के पास स्थित एचडीएफसी बैंक से कुछ आगे एक युवक अचानक बाइक के आगे आ गया। विपिन ने बाइक रोकी तभी पास की झाड़ियों में छुपा एक और युवक आया। दोनों उससे मारपीट करने लगे। एक युवक ने विपिन पर स्प्रे छिड़क दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। कुछ देर बाद होश आया तो विपिन की जेब में रखे नौ हजार रुपये गायब थे। विपिन ने सिडकुल चौकी पुलिस को मामले की तहरीर दी। पुलिस जांच में जुटी है।