जसपुर में सभासद ने स्थानीय निकाय में सभासद का चुनाव हारे प्रत्याशी के खिलाफ पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मोहल्ला गुजरातियान निवासी सुभाष शर्मा ने दर्ज रिपोर्ट में कहा कि वह वार्ड नं पांच का सभासद है। स्थानीय निकाय के सभासद के चुनाव में उसके वार्ड से उसके खिलाफ मोहल्ला लक्ष्मीनगर निवासी विजयपाल खड़ा था। चुनाव में विजयपाल हार गया। अब वह उसको धमका रहा है कि उसके चार बच्चे हैं। वह आपत्ति लगाकर उसका चुनाव निरस्त करायेगा। वह उसे पांच लाख रुपये दे। पांच लाख रुपये न देने पर उसे बहुत बड़ी हानि पहुंचेगी। कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि घटना की रिपोर्ट धारा 384 के तहत दर्ज कर जांच की जा रही है।