काशीपुर में मुरादाबाद थाना ठाकुरद्वारा के ग्राम सरकरा करीम निवासी राकेश सिंह पुत्र बलराम अलीगंज रोड स्थित आवासीय कॉलोनी में गार्ड है। राकेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार रात 12 बजे ड्यूटी पर था। इस बीच वह लाइसेंसी बंदूक रखकर लघु शंका के लिए गया। इस दौरान कॉलोनी निवासी व्यक्ति उसकी बंदूक चुरा कर ले जाने लगा। आरोप है कि रोकने पर उसने गालीगलौच और मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट स्वामी से बंदूक वापस दिला दी। राकेश का कहना है कि अब उक्त फ्लैट स्वामी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। आईटीआई थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो