फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैग छीनकर भाग रहे उच्चके को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर में बैंक में रुपये जमा करने जा रहे एक व्यक्ति से उचक्का रुपयों से भरा बैग छीनकर भागने लगा। राहगीरों ने उचक्के को पकड़कर जमकर धुनाई की। मोहल्ला भूपसिंह निवासी वीरेंद्र सिंह मंगलवार दोपहर 10 हजार रुपये एक बैग में रखकर पैदल स्टेट बैंक शाखा में जमा करने जा रहे थे। मेन बाजार में एक उचक्का रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गया। राहगीरों ने पीछा कर उचक्के को पकड़कर जमकर उसकी धुनाई की। पूछताछ में उचक्के ने अपना नाम अफजाल निवासी लाइन नंबर 13 वनभूलपुरा (हल्द्वानी) बताया। पुलिस ने उचक्के को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। एसआई अनिल जोशी ने बताया कि रिपेार्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें